हाल ही में भारतीय एयर फोर्स (IAF) चीफ एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 10 फाइटर जेट गिराने की बात कही। इस बयान को विदेशी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग (Bloomberg) ने भी रिपोर्ट किया लेकिन सवालों के साथ। ब्लूमबर्ग ने लिखा कि IAF चीफ ने यह बयान बिना किसी सबूत के दिए हैं।
03 अक्टूबर 2025 को लिखी ब्लूबमर्ग की इस रिपोर्ट में बताया गया कि IAF चीफ एपी सिंह ने दिल्ली में प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिका निर्मित F-16 और चीन निर्मित JF-17 श्रेणी के कम से कम 5 उच्च तकनीक वाले फाइटर जेट और अत्याधुनिक हवाई निगरानी विमान सीमा से लगभग 300 किलोमीटर दूर गिराए गए।
आगे इस बयान पर ब्लूमबर्ग ने सवाल उठाते हुए लिखा, “हालाँकि उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कोई सबूत पेश नहीं किया।” ब्लूबमर्ग ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा कि भारत के इस बयान का पाकिस्तान के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कोई जवाब नहीं दे सके। इससे साफ है कि पाकिस्तान अपनी हार कबूल कर चुका है और टिप्पणी देने लायक बचा नहीं है।
लेकिन ब्लूमबर्ग ने पाकिस्तान समर्थित रवैया अपनाया था, जो कि उसकी मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ही एक और रिपोर्ट में साफ नजर आता है। ब्लूमबर्ग ने अन्य रिपोर्ट में लिखा कि पाकिस्तान ने दावा किया है उसने भारत के 5 जेट को निशाना बनाया है। यहाँ ब्लूमबर्ग ने पाकिस्तान के इस झूठे दावे पर कोई सवाल खड़ा करना जरूरी नहीं समझा।
इससे साफ है कि ब्लूमबर्ग कैसे दोगलेपन के आर्टिकल लिखकर दुनिया को दिखाना चाहता है कि कैसे बेचारे पाकिस्तान पर भारत बेतुके आरोप लगा रहा है। जबकि सच यह है कि भारत की सच्चाई सुनकर पाकिस्तान के भी होश उड़ गए, जिसका जवाब देते हुए उनके मंत्री का हलक भी सूखा पड़ गया।

