महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शीर्ष नक्सली नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति उर्फ सोनू ने अपने 60 से अधिक साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण सोमवार (13 अक्तूबर 2025) की देर रात हुआ। वेणुगोपाल राव नक्सली संगठन का पोलित ब्यूरो सदस्य था और उसे संगठन का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में मल्लोजुला वेणुगोपाल पर करोड़ों रुपए का ईनाम घोषित था।
Malloujula Venugopal Rao @ Sonu, Polit Bureau member of CPI/Maoist, laid down weapons along with 60 Maoist cadres today in Gadhchiroli, Maharashtra. This is a major blow to CPI/Maoist and is a result of sustained operations by police under the leadership of Union HM Amit Shah and… pic.twitter.com/rUXabMQMiJ
— ANI (@ANI) October 14, 2025
हाल के महीनों में संगठन के शीर्ष नेतृत्व से मतभेद और घटते जन समर्थन के चलते उसने हथियार छोड़ने का फैसला लिया। बताया गया कि भूपति लंबे समय से संघर्ष की बजाय शांति और संवाद के पक्ष में था।
गृह मंत्री अमित शाह के ‘नक्सल मुक्त भारत’ अभियान के तहत यह बड़ी कामयाबी है। भूपति की पत्नी तारका पहले ही आत्मसमर्पण कर चुकी हैं। आत्मसमर्पण से पहले सोनू ने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की थी।

