बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान फिल्म एक्टर मनोज बाजपेयी का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में उन्हें एक राजनीतिक दल के लिए वोट देने की अपील करते दिखाया गया है। यह वीडियो RJD समर्थकों ने तेजस्वी यादव नाम के एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया था।
मनोज बाजपेयी ने इस भ्रामक सामग्री पर तुरंत आपत्ति जताते हुए खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध या निष्ठा नहीं है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो प्राइम वीडियो के एक प्रोजेक्ट का है, जिसे छेड़छाड़ करके इस्तेमाल किया गया है।
I would like to publicly state that I have no association or allegiance with any political party. The video being circulated is a fake, patched-up edit of an ad I did for @PrimeVideoIN. I sincerely appeal to everyone sharing it to stop spreading such distorted content and urge… https://t.co/teeCJLhgvI
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) October 16, 2025
मनोज बाजपेयी ने सभी यूजर्स से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक सामग्री को साझा न करें। उन्होंने इसे ‘व्यक्तिगत अधिकारों’ का मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा कि डीपफेक और एडिटिंग आज के डिजिटल युग में सार्वजनिक हस्तियों की प्रतिष्ठा के लिए बड़ा खतरा हैं। यह घटना चुनावी माहौल में फर्जी कंटेंट के इस्तेमाल को उजागर करती है।

आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को चेताया है कि वे प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित गलत और भ्रामक वीडियो का इस्तेमाल न करें। चुनाव आयोग ने गहरी चिंता जताई है कि कुछ लोग एआई टूल्स की मदद से ‘डीप फेक’ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैला रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल को दूषित किया जा सकता है।

