महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के जालना शहर में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने परी दीपक गोस्वामी नाम की तीन साल की बच्ची को नोंच-नोंच कर मार डाला। घटना के बाद से इलाके में कुत्तों के आतंक पर नियंत्रण न कर पाने के चलते नगर परिषद के खिलाफ आक्रोश फैल गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2025 की सुबह 3.30 बजे की है। किराए के मकान में माँ-बाप के साथ रह रही परी अचानक खेलते हुए गर से बाहर निकल गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि 6-7 कुत्तों के एक झुंड ने परी पर हमला किया। कुत्तों का झुंड उसे घसीटते हुए सुनसान प्लॉट में ले गया। कुत्तों के काटने के कारण परी की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता दीपक गोस्वामी बिहार के रहने वाले हैं। दिवाली पर बिहार जाने को लेकर उनका पत्नी से झगड़ा हो गया था। 19 अक्टूबर 2025 की रात दीपक अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आ गया। वहीं परी अपने पापा के साथ घर लौट आई। अगले दिन सुबह परी अपने पिता और बड़ी बहन की नजरो से बचकर माँ को ढूँढते हुए घर से बाहर निकल गई, तभी उसे आवारा कुत्तों ने निशाना बना लिया।

