निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। गुरुवार (23 अक्टूबर 2025) को बरेली पहुँचे संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
संजय निषाद ने NDA को समर्थन दोहराते हुए कहा, “हम त्रेता युग से NDA के साथ हैं। भगवान राम और निषाद राज की दोस्ती हमारी आइडियोलॉजी की जड़ है। हम NDA के साथ हैं और इसके साथ रहेंगे।”
अखिलेश यादव के लिए निषाद ने कहा, “अगर अखिलेश यादव खुद को यादव कहते हैं और भगवान कृष्ण का वंशज होने का दावा करते हैं तो उन्हें कृष्ण जन्मभूमि की आजादी के लिए भी आवाज उठानी चाहिए। जैसे अयोध्या में राम जन्मभूमि के लिए लड़ाई हुई थी। अगर वह अपनी परंपरा की रक्षा नहीं कर सकते तो दूसरों की रक्षा कैसे करेंगे?”

