41 यात्री थे सवार, 20 की हो गई मौत: कुरनूल में चलती बस में लगी आग, Videos सामने आईं

आंध्रप्रदेश के कुरनूर में एक स्लीपर बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब 4 बजे की है। आग लगने के वक्त बस में करीब 41 लोग सवार थे। इनमें कुछ ने इमरजेंसी गेट तोड़कर अपनी जान बचाई लेकिन बाकी लोग वहाँ से नहीं निकल सके।

बताया जा रहा है कि बस में आग एक बाइक से टक्कर के बाद लगी। दरअसल, दुपहिया बस के आगे थी। इसी दौरान बस उससे टकराई और चिंगारी निकलने से बस में आग लगी।

इस घटना के बाद पुलिस ने बस के एक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर पहुँचकर एफएसएल टीम भी जाँच कर रही हैं। 11 शवों को बस से अब तक निकाल लिया गया है।