बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों पाकिस्तान के साथ उलझ पड़े हैं। सऊदी अरब के रियाद में जॉय फोरम 2025 इवेंट पर शाहरुख और आमिर खान के साथ बोलते हुए सलमान खान ने मिडिल ईस्ट में काम करने वाले लोगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यहाँ बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लोग आकर काम कर रहे हैं।” बस यहीं बात अटक गई।
सलमान खान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग-अलग बताया, जैसे ये दो अलग देश हों। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पाकिस्तान में हंगामा मच गया।
पाकिस्तान सरकार ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला माना। गुस्से में पाकिस्तान ने सलमान को एंटी-टेररिज्म एक्ट 1997 के तहत 4th Schedule में डाल दिया। ये लिस्ट उन लोगों की होती है, जिन पर आतंकवाद का शक होता है। मतलब, सलमान अब पाकिस्तान की नजर में संदिग्ध हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, यात्रा पर रोक लग सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
Salman Khan has been placed on the Fourth Schedule by the Government of Balochistan.@BeingSalmanKhan #Balochistan pic.twitter.com/Pbg1uaKiJU
— Nasir Azeem (@BeloetsjNasir) October 25, 2025
वहीं, सलमान के बयान पर बलूच लीडर्स ने खुशी जताई। उन्होंने इसे 60 मिलियन बलूचों की आवाज बताया और कहा कि अब दुनिया को पता चलेगा बलूचिस्तान अलग राष्ट्र है।

