दरभंगा के अलीनगर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को बीजेपी कैंडिडेंट मैथिली ठाकुर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मिथिला की धरती को प्रणाम करते हुए मैथिली को मिथिला का सम्मान बताया और कहा कि जनता इस बार उन्हें जिताएगी। शाह ने लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के रहते मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं होगी, लालू जी बेटे को CM बनाने के सपने देखते रहें।
गृहमंत्री शाह ने आरजेडी प्रभारी के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि BJP ने 25 साल की मैथिली ठाकुर को बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के टिकट दिया, जबकि विपक्ष परिवारवाद करता है। अमित शाह ने जनता से मैथिली को वोट देने की अपील की, कहा महागठबंधन का प्रचार झूठा है।
शाह ने कॉन्ग्रेस-आरजेडी पर हमला बोला कि उनके समय PFI फला-फूला, लेकिन मोदी जी ने एक रात में बैन लगाकर सैकड़ों पर रेड की और वादा किया कि BJP सांसद रहेंगे तो PFI वाले जेल से बाहर नहीं आएँगे।
मोदी जी-नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है और पूर्ण विकसित बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अलीनगर, दरभंगा जनसभा से लाइव… https://t.co/68DIkbgwv9
— Amit Shah (@AmitShah) October 29, 2025
गृहमंत्री अमित शाह ने आर्टिकल 370 को हटाने, आतंकियों के घर में घुसकर मारने की नीति का जिक्र किया। मिथिला के सम्मान में मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, मधुबनी पेंटिंग को GI टैग, मखाना बोर्ड, सीता मंदिर, राम मंदिर, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण गिनाए।

