‘फिल्म ‘संभल फाइल्स’ पर काम जारी रखा तो कार समेत बम से उड़ा दूँगा’: संभल में रिसर्च कर रहे निर्माता अमित जानी को मिली धमकी, FIR दर्ज

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता अमित जानी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है और अब धमकी देने वाले का पता लगा रही है। अमित जानी ने संभल पुलिस और गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी है। फिल्म ‘संभल फाइल्स’ पर फिलहाल वे काम कर रहे हैं।

जानकारी के मुतााबिक, धमकी देनेवाले ने अपना नाम मोहम्मद शब्बीर बताया है। उसने कहा है कि फिल्म ‘संभल फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान जानी को उनकी कार समेत बम से उड़ा देगा।

अमित जानी ने ‘संभल फाइल्स’ बनाने की घोषणा की है। इसके लिए वे हाल के वर्षों में हुए दंगे और हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। संभल के ऐतिहासिक स्थलों और इमारतों पर जाकर रिसर्च की है। सोमवार (27 अक्टूबर 2025) को वे रामपुर से जब संभल लौट रहे थे, उस वक्त उन्हें धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि फिल्म संभल फाइल्स पर काम जारी रखा, तो जान से मार दिया जाएगा। उसने खुद को ‘कश्मीरी’ बताया।

संभल के एसपी कृष्ण कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि जिस नंबर से अमित जानी को कॉल आया है, उसकी ट्रेस की जा रही है। पुलिस ने अमित जानी की सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस इस मामले की हर पहलू को खंगाल रही है।