जेमिमा का शतक आया काम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 339 रन चेज करके रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल में पहुँचा, कप्तान हुईं भावुक

भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दे कर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने 339 रन के विशाल लक्ष्य को 48.3 ओवर में हासिल कर वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया।

जेमिमा रोड्रिग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 127 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन की अहम पारी खेली। अंत में दीप्ति शर्मा (24) और ऋचा घोष (26) ने टीम को जीत की मंजिल तक पहुँचाया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 49.5 ओवर में 338 रन बनाए। फोएब लिचफील्ड ने 119, एलिस पेरी ने 77 और एश्ले गार्डनर ने 63 रन जोड़े। भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पवेलियन में ही रो पड़ीं।

भारत की यह जीत ऐतिहासिक रही क्योंकि टीम ने न केवल रिकॉर्ड रन चेज किया, बल्कि तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में भी जगह बनाई। अब 2 नवंबर 2025 को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, जहाँ नया विश्व विजेता तय होगा।