ATS ने 5 को दबोचा, मौलवी अयूब और उस्मान पर आतंकियों की फंडिंग के आरोप: राजस्थान में मदरसों की आड़ में चल रहे थे देश विरोधी काम

राजस्थान में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जिलों से 5 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर आतंकी संगठन के फंडिंग नेटवर्क से जुड़े होने का शक है।

जानकारी के अनुसार, ATS ने जोधपुर के चौखा स्थित अरेबिया मदरसा से मौलवी अयूब को हिरासत में लिया है। जाँच में सामने आया है कि अयूब 13 साल से इस मदरसे में मौलवी था, जहाँ वह उर्दू और मजहबी शिक्षा देता था।

पूछताछ के डर से मदरसा के अन्य शिक्षक और नमाजी अयूब के बारे में बात करने से कतराते रहे। ATS ने अयूब का चौपासनी क्षेत्र स्थित मकान सीज कर दिया है, जहाँ उसकी बीवी और बच्चे रहते थे। ATS ने उसके कमरे से मजहबी किताबें और अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

इसके अलावा, ATS ने सांचौर के मोहर्रम चौक स्थित एक मदरसे से मौलवी उस्मान को भी पकड़ा है। उस्मान पिछले 10 सालों से मदरसे में मजहबी शिक्षा दे रहा था। इन सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके फंडिंग नेटवर्क के पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।