महाकुंभ ‘बेकार’ लेकिन हैलोवीन मनाने को लालू यादव तैयार: बिहार BJP ने उजागर किया RJD मुखिया का दोहरा चेहरा, आप भी देखें Video

हिंदुओं के महाकुंभ को ‘बेकार’ बताने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आजकल अंग्रेजों के त्योहार हैलोवीन को मनाने में व्यस्त हैं।

उनकी कई वीडियोज सामने आई हैं जिसमें वे अपने नाती-पोते-पोतियों के साथ इसे मनाते हुए खुश हो रहे हैं। इन्हें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही शेयर किया है।

वीडियो देखने के बाद भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने महाकुंभ के समय लालू की दी गई प्रतिक्रिया और हैलोवीन मनाते समय नजर आ रही उनके चेहरे की खुशी को हाईलाइट किया है।

भूलना मत बिहार वासियों, यही लालू यादव है, जिसने आस्था और आध्यात्म के महाकुंभ को फालतू बताया था और अंग्रेजों का त्योहार हैलोवीन मना रहा है। बीजेपी ने आगे लिखा- “जो आस्था पर करेगा चोट, बिहार वासी नहीं करेंगे उसको वोट।”

बता दें कि साल 2025 में हुए महाकुंभ के वक्त जब लालू यादव से पत्रकार ने सवाल किया था उसी वक्त उन्होंने महाकुंभ को फालतू का बताया था।