राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। सोमवार (3 नवंबर 2025) को देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र में उन्होंने राज्य की 25वीं स्थापना वर्षगांठ पर प्रगति की सराहना की। संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। राज्य के मेहनती लोगों की प्रतिबद्धता ने इसे नए पथ पर ले जाया है।
महिलाओं और युवाओं पर जोर देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और दुनिया को बराबरी का संदेश दे रही हैं। विकसित भारत के सपने में हर राज्य की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने साक्षरता दर बढ़ने, महिलाओं की शिक्षा सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी की तारीफ की।
राष्ट्रपति ने पहली महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण की नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण का कदम बताया, भविष्य में और महिलाओं की उम्मीद जताई। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक की पहल को संविधान की भावना के अनुरूप सराहा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा द्वारा 550+ विधेयक पारित करने, लोकायुक्त, भूमि सुधार, धोखाधड़ी-रोधी जैसे कानूनों को पारदर्शिता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया, जो राज्य को मजबूत लोकतंत्र बनाते हैं।

