दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली में बीजेपी की एकतरफा जीत: स्थानीय निकाय चुनावों में 16 में से 15 सीटों पर भगवा लहराया, पीएम मोदी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली के स्थानीय निकाय चुनावों में एकतरफा जीत हासिल की है। आधिकारिक नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने दमन जिले की जिला पंचायत की 16 में से 15 सीटें, नगर परिषद की 15 में से 14 सीटें और सरपंच की 16 में से 15 पोस्ट पर जीत दर्ज की। यह क्षेत्र में पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने भी चुनाव परिणाम के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सभी का आभार व्यक्त किया। दीव जिले में बीजेपी ने जिला पंचायत की सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया।

वहीं दादरा एवं नगर हवेली जिले में पार्टी ने जिला पंचायत की 26 में से 24 सीटें जीतीं और नगर परिषद की सभी 15 सीटों पर कब्जा किया। इन परिणामों के साथ, बीजेपी ने केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव में स्थानीय स्तर पर अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है।