तेजस्वी ने दावा करते हुए कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि हम आराम से बहुमत के साथ सरकार बनाएँगे। हमारे सभी कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं और सतर्क हैं।” उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि उस समय भी महागठबंधन जीत रहा था, “लेकिन कुछ अधिकारियों की हेराफेरी के कारण सरकार नहीं बन सकी।”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर प्रशासन ने 2020 जैसी गलती दोहराई, सीमा पार की या किसी के इशारे पर गलत किया, तो जनता इसका जवाब देगी।” तेजस्वी ने दावा किया कि उन्हें शुक्रवार (14 नवंबर 2025) को मतगणना के दौरान गड़बड़ी की कोशिशों की सूचना मिली है।
उनके अनुसार, “कुछ अधिकारियों को फोन आए हैं कि मतगणना को जानबूझकर धीमा किया जाए और महागठबंधन की जीत वाली सीटों की घोषणा रोकी जाए, जबकि एनडीए की सीटें पहले घोषित की जाएँ।” गौरतलब है कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की मतगणना शुक्रवार (14 नवंबर 2025) की सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है।

