बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी अलग पार्टी बनाकर मैदान में उतरे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चौथे स्थान पर हैं। चार राउंट की वोटिंग के बाद भी तेज प्रताप यादव को केवल 2121 वोट मिले हैं।
महुआ सीट पर चिराग पासवान की LJP के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 4000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी स्थान पर RJD के मुकेश कुमार रौशन जगह बनाए हुए हैं।
बता दें कि RJD से बाहर होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल(JJD) बनाई। पार्टी ने बिहार चुनाव में दमखम दिखाते हुए बढ़िया ढंग से चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान कई बार उनकी छोटे भाई तेजस्वी यादव से भी नोंकझोक देखने को मिली।

