जिस किशनगंज में मुस्लिमों की 70% आबादी, वहाँ कौन चल रहा आगे? कहीं, कॉन्ग्रेस और AIMIM के बीच टक्कर तो एक सीट पर JDU आगे

बिहार के किशनगंज में 70 फीसदी आबादी मुस्लिम है। जाहिर है कि किशनगंज क्षेत्र की इन सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों का दबदबा रहता है। इनमें AIMIM और कॉन्ग्रेस के बीच बड़ी टक्कर है। रुझानों के मुताबिक, इन सीटों पर AIMIM लगातार कॉन्ग्रेस के वोट काट रही है। AIMIM 5 सीटों में आगे चल रही है। आइए जानते हैं कि किशनगंज क्षेत्र की सीटें बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, अमौर और बैसी जैसी सीटों पर क्या हाल है।

बहादुरगंज सीट से AIMIM के मोहम्मद तौसीफ आलम आगे चल रहे हैं। इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के मोहम्मद कलीमुद्दीन AIMIM उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं कॉन्ग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद मसावर आलम लगभग 26000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

गोपालगंज से JDU के गोपाल कुमार अग्रवाल बढ़त बनाए हुए हैं। AIMIM प्रत्याशी गुलाम हसनैन से 6411 वोटों से पीछे चल रहे है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। कुछ राउंड की काउंटिंग के बाद AIMIM प्रत्याशी भी आगे चल रहे थे। वहीं किशनगंज सीट से कॉन्ग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद कमरूल होदा आगे चल रहे हैं। इस सीट पर AIMIM उम्मीदवार तीसरे स्थान पर है। BJP की स्वीटी सिंह भी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

कोचाधमन सीट पर AIMIM प्रत्याशी मोहम्मद सरवार आलम आगे चल रहे हैं। इस सीट पर RJD उम्मीदवार मुजाहिद आलम कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर हैं। अमौर सीट पर भी AIMIM प्रत्याशी अख्तारुल इमान बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर सारे राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं बैसी से भी AIMIM प्रत्याशी गुलाम सरवार आगे चल रहे हैं। उन्हें BJP के विनोद कुमार कड़ी टक्कर दे रहे हैं।