बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) पटना के गाँधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश के साथ-साथ बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नेताओं को पद की शपथ दिलाई है।
नीतीश कुमार के साथ NDA के विभिन्न दलों के 23 नेता भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत BJP और NDA के दिग्गज नेता मौजूद हैं। शपथ ग्रहण समारोह में BJP-NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं।

