पाकिस्तान अपनी ‘ताकत’ के गुरूर में इतना अंधा हो गया है कि वो अब बच्चों को पड़ोसी देशों के बच्चों को अपने बमों से निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने बीती रात अफगानिस्तान में रिहायशी इलाकों में बमबारी की है जिसमें 9 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है। पाकिस्तान ने इन एयर स्ट्राइक्स के लिए ऐसा वक्त चुना जब लोग अपने घरों में सो रहे थे।
तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की जानकारी दी है। उन्होंने मंगलवार (25 नवंबर 2025) को बताया कि खोस्त प्रांत के गुरबज जिले में आधी रात को हमला किया था। इसमें जान माल का काफी नुकसान हुआ है।
मुजाहिद ने बताया, “पाकिस्तानी हमलावर बलों ने एक स्थानीय नागरिक काजी मीर के बेटे वालियत खान के घर पर बमबारी की। जिसमें 9 बच्चे (5 लड़के और 4 लड़कियाँ) और एक महिला की मौत हो गई है और उनका घर नष्ट हो गया।” मुजाहिद ने बताया कि अन्य हवाई हमले उत्तर-पूर्वी कुनार और पूर्वी पक्तिका प्रांतों में हुए जिनमें कम से कम चार नागरिक घायल हुए। उन्होंने इस हमले से जुड़ी जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की हैं।
Last night at around 12 o’clock in the Gorbuz district of Khost province, in the Mughalgai area, the Pakistani invading forces bombed the house of a local civilian resident, Waliat Khan, son of Qazi Mir. As a result, nine children (five boys and four girls)
— Zabihullah (..ذبـــــیح الله م ) (@Zabehulah_M33) November 25, 2025
21
हालाँकि, इस घटना को लेकर अभी तक पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक बयान नहीं है। माना जा रहा है कि यह स्ट्राइक्स पाकिस्तान के पेशावर में हुए आत्मघाती हमले का बदले लेने के लिए की गई हैं। गौरतलब है कि सोमवार (24 नवंबर 2025) को पाकिस्तान के पेशावर में 2 आत्मघाती हमलों में तीन अर्धसैनिक कर्मियों की मौत हुई थी। इन हमलों के लिए पाकिस्तान के अफगानिस्तान में छिपे कथित आतंकी तत्वों को जिम्मेदार बताया था।

