पाकिस्तान की संसद में पड़े मिले 10 नोट, स्पीकर के पूछने पर 12 सांसदों ने कर दी दावेदारी: भिखारी मुल्क के पार्लियामेंट का Viral Video

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में हाल ही में एक मजेदार घटना हुई, जब जमीन पर गिरे 5,000 रुपए के दस नोटों पर 12 सांसदों ने एक साथ दावा कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

सोमवार (8 दिसंबर 2025) को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में स्पीकर अयाज सादिक ने कार्यवाही के दौरान फर्श पर गिरे 10 नोट उठाए और सदस्यों से पूछा कि यह किसके हैं। हैरानी की बात यह रही कि एक या दो सांसदों के बजाय पूरे 12 सांसदों ने हाथ उठाकर नोटों पर दावा किया।

स्पीकर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “दस नोट हैं, लेकिन बारह मालिक बन गए हैं।” इससे सदन में हंसी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए कार्यवाही भी रुक गई।

बाद में जाँच में पता चला कि ये नोट PTI सांसद मुहम्मद इकबाल अफरीदी के थे, जो गलती से फर्श पर गिर गए थे और उन्हें वापस कर दिए गए।