‘अमित शाह जाहिलों की फौज के सरदार’: कॉन्ग्रेस के पूर्व MLA शकील अहमद खान का बयान, कहा- राहुल की बातों का देना चाहिए जवाब

बिहार की कदवा सीट के कॉन्ग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि ‘अमित शाह जाहिलों की फौज के सरदार हैं।’

कॉन्ग्रेस नेता के मुताबिक, “अमित शाह अनर्गल बातें करते हैं। उनका कहना है कि राहुल गाँधी ने सही ही कहा है कि विपक्ष के सवाल का जवाब देने की गृहमंत्री को आवश्यकता है। चाहे वह एसआईआर का मुद्दा हो या बेरोजगारी की बात हो। देश की आर्थिक स्थिति का सवाल हो, इन सवालों के जवाब देने से गृहमंत्री को बचना चाहिए”

शकील अहमद का कहना है कि अमित शाह और उनके पूर्वजों का देश की आजादी में कोई रोल नहीं था। देश में नेहरू और सरदार पटेल तक का दूसरा रोल मॉडल तैयार नहीं किया जा सकता है।