हरियाणा के यमुनानगर में मिली सहारनपुर की महिला की सिर कटी लाश की जाँच करते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान उमा के रूप में हुई है जो करीब 2 वर्षों से बिलाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में सहारनपुर की गंगोत्री कॉलोनी में रहती थी। बिलाल के परिवार ने उसका निकाह कहीं और तय कर दिया था जिसके बाद को उमा की हत्या की प्लानिंग करने लगा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलाल कार ड्राइवर था। बीते 6 दिसंबर की शाम वो उमा के घर पहुँचा और बोला ‘सरप्राइज है, चलो तुम्हें बाहर घुमाकर लाता हूँ’। उमा बड़े चाव से घूमने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद वो गाड़ी लेकर निकला और हथनीकुंड बैराज पर पड़ने वाले पुल के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुआ। बिलाल ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की गाड़ी मोड़ ली। वहाँ होटल की तलाश करने लगा लेकिन कोई होटल नहीं मिला। इसके बाद उसने हरियाणा की सीमा की तरफ गाड़ी मोड़ी और उमा से बोला की जंगल की तरफ चलते हैं वहाँ भी होटल हैं।
पिछली सीट पर जाकर घोंटा गला
कलेसर जंगल के निकलने के बाद उसने एक जगह गाड़ी रोकी और बहाना बनाकर पिछली सीट पर चला गया। उमा आगे बैठी थी और बिलाल ने अचानक उसके गले में सीट बेल्ट डालकर गला घोंट दिया। इसके बाद वो लाश को सड़क किनारे एक पॉपुलर की नर्सरी में ले गया। बिलाल को डर था कि उमा की पहचान ना हो जाए इसलिए उसने सिर काटने की प्लानिंग की। बिलाल ने लाश से सिर काटा और उसके कपड़े भी उतारकर उसे नग्न अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया।
बिलाल अपने साथ मीट काटने वाला छुरा लाया था और उससे ही उसने उमा का सिर काटकर पॉलिथीन के लिफाफे में डालकर अगली सीट पर रख ली। उसे सिर फेंकने के लिए ऐसी जगह की तलाश थी जहाँ से उसकी शिनाख्त करना संभव ना रहे। उसने हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर स्थित ‘लाल ढांग’ पहाड़ी से नीचे कटा हुआ सिर फेंक दिया। यह इलाका आम तौर पर सुनसान रहता है। 14 दिसंबर को बिलाल की निशानदेही पर यहीं से कटा सिर बरामद कर लिया था।
CCTV फुटेज से खुला ब्लाइंड मर्डर का राज, UP नंबर कार बनी अहम कड़ी
ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए गठित एसआईटी को पहला बड़ा सुराग CCTV फुटेज से मिला। जाँच में सामने आया कि जिस नर्सरी में शव मिला था, वहाँ वारदात वाली रात करीब 11:30 बजे एक यूपी नंबर की कार खड़ी थी। यही कार बाद में अराइंवाला और हथिनीकुंड बैराज के CCTV कैमरों में उत्तर प्रदेश की ओर जाती दिखाई दी।
मोबाइल लोकेशन और आसपास के नंबरों की जाँच में कुछ संदिग्ध सामने आए। इसके आधार पर पुलिस 13 दिसंबर को सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गाँव पहुँची, जहाँ बिलाल के घर शादी का माहौल था। पुलिस को देखकर बिलाल घबरा गया और पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस के मुताबिक, बिलाल को डर था कि उमा सच बता देगी, जिससे उसकी शादी टूट सकती थी। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है और उसकी निशानदेही पर उमा का सिर भी बरामद कर लिया गया है।

