प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ओमान की राजधानी मस्कट पहुँचे, तो नजारा देखने लायक था। एक कट्टर इस्लामी मुल्क की धरती पर तिरंगा लहरा रहा था और हवाओं में ‘भारत माता की जय’ के नारे गूँज रहे थे। सुल्तान के साथ होने वाली बड़ी बैठकों से पहले, मस्कट में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का जो इस्तकबाल (स्वागत) किया, उसने दुनिया को भारत की बढ़ती ताकत का अहसास करा दिया।
मस्कट में मिनी इंडिया: नारों से गूँज उठा आसमान
बुधवार (17 दिसंबर 2025) की शाम जब पीएम मोदी मस्कट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे, तो ओमान के उप प्रधानमंत्री ने खुद हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। लेकिन असली जादू तब दिखा जब पीएम अपने होटल पहुँचे।
▶️ओमान की राजधानी मस्कट में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 17, 2025
▶️पीएम मोदी के नाम के नारे लगाए गए और उनके तीन देशों के दौरे के तीसरे व अंतिम पड़ाव पर पहुंचने का जश्न मनाया गया।
▶️इस दौरान मस्कट में उत्साह और उल्लास का माहौल… pic.twitter.com/dpGa1dpFXL
वहाँ सैकड़ों की तादाद में भारतीय मूल के लोग जमा थे। मस्कट की सड़कों पर ‘मोदी-मोदी’ के साथ-साथ ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे ऐसे लग रहे थे, मानो वहाँ कोई ‘मिनी इंडिया’ बस गया हो। बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य पेश किए और पीएम ने भी दिल खोलकर लोगों से मुलाकात की।
#WATCH | ओमान में होटल पहुँचने पर प्रधानमंत्री @narendramodi का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) December 17, 2025
कार्यक्रम में राजस्थान का घूमर नृत्य, एक गुजराती गीत,भारतीय शास्त्रीय नृत्य और कर्नाटक का लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया ।… pic.twitter.com/elQ6AYaZh2
सुल्तान के साथ ‘महा-बैठक’ और ऐतिहासिक डील
आज यानी गुरुवार (18 दिसंबर 2025) को पीएम मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के बीच बेहद खास बातचीत होनी है। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट‘ (FTA) पर मुहर लग सकती है। इससे भारत और ओमान के बीच व्यापार करना बहुत सस्ता और आसान हो जाएगा। चर्चा केवल पैसों की नहीं, बल्कि समुद्र की सुरक्षा, रक्षा सौदों और नई टेक्नोलॉजी पर भी होगी।
70 साल की दोस्ती और मोदी का प्रभाव
भारत और ओमान के रिश्तों को 70 साल हो चुके हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि मोदी राज में यह दोस्ती एक अलग ही लेवल पर पहुँच गई है। यह पीएम मोदी का दूसरा ओमान दौरा है। खाड़ी के इस अहम देश में पीएम मोदी का इस तरह का भव्य स्वागत और वहाँ गूँजते देशभक्ति के नारे बताते हैं कि अरब देशों के साथ भारत के रिश्ते कितने मजबूत और गहरे हो चुके हैं।

