महाराष्ट्र की मुंबई लोकल से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पनवेल और खंडेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन में शेख अख्तर नवाज नाम के एक आदमी ने सरेआम एक युवती को धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) की ओर जा रही लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा सफर कर रही थी। इसी दौरान 50 वर्षीय शेख अख्तर नवाज, महिला डिब्बे में घुस आया। महिलाओं द्वारा आपत्ति जताने और नीचे उतरने को कहने पर वह उनसे उलझ गया।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर आई है. पनवेल और खंडेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. यहां एक 18 साल की कॉलेज गर्ल को बहस के बाद चलती लोकल ट्रेन से नीचे धकेल दिया गया. इस वारदात का आरोपी अख्तर नवाज है, जो ट्रेन के महिला… pic.twitter.com/Y5nBEdujr8
— ABP News (@ABPNews) December 22, 2025
बहस के दौरान आरोपित ने गुस्से में आकर युवती को पीछे से जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह चलती ट्रेन से सीधे पटरी पर जा गिरी। हादसे में छात्रा के सिर, कमर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। गिरने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।
इसके बाद आरोपित खंडेश्वर स्टेशन पर उतरकर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन यात्रियों ने उसे पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। पनवेल रेलवे पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कोर्ट ने उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

