औद्योगीकरण, आत्मनिर्भरता और केंद्र की नीतियाँ: जानिए देश को ‘प्रेरणा स्थल’ समर्पित कर PM मोदी ने किन मुद्दों पर की बात, CM योगी की टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर ‘राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण किया। यहाँ तीन विभूतियों की प्रतिमाएँ लगाई गई हैं। ये हैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी।

विभूतियों की सोच को जमीन पर उतारा गया

पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 की दीवार गिराने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि पहले उद्योग मंत्री के रूप में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी। भारत में औद्योगीकरण की बुनियाद रखी। आज आत्मनिर्भरता के उसी मंत्र को हम बुलंदी दे रहे हैं।

मोदी सरकार की नीतियाँ पूरी दुनिया में मशहूर हो गई है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर कैसे मुस्कान आए, इसके बारे में सोचा। उन्होंने अत्योदय की कल्पना की थी और सरकार मुफ्त अन्न योजना चलाकर अंतिम पक्ति के लोगों तक पहुँचा रही है।

पीएम ने कहा कि आज सुशासन के उत्सव का दिन है। लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे को सही मान लिया था। अटल जी ने सुशासन को जमीन पर उतारा। अटल जी के विजन ने 21वीं सदी को मजबूती दी। उस वक्त ही स्वर्णिम चतुर्भुज योजना शुरू हुई थी यानी हाईवे का काम शुरू हुआ था। अब 10 सालों में 4 लाख ग्रामीण सड़कें बनी हैं।

यूपी भी एक्सप्रेस- वे को लेकर अपनी पहचान बना रहा है। पूर्व पीएम वाजपेयी ने मेट्रो की शुरुआत की थी। आज देश के कई राज्यों में मेट्रो चल रही है। तीन महापुरुषों की प्रेरणा उनके कार्य उनकी विशाल प्रतिमाएँ विकसित भारत का आधार हैं। ये प्रतिमाएँ नई ऊर्जा से भर रही हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का यूपी को काफी फायदा हो रहा है। यूपी के मेहनतकश लोग एक नया भविष्य लिख रहे हैं। आज यूपी की चर्चा विकास के लिए होती है। पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। अयोध्या से मथुरा तक विकास हो रहा है। इसके लिए सीएम योगी को उन्होंने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि आज मेड इन इंडिया उत्पाद दुनिया भर में पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बन रहे बड़े डिफेंस कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया जा रहा है।

कॉन्ग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ कहा, बीजेपी ने गरीबी हटाई

पीएम मोदी ने कहा कि आज करोड़ों भारतीयों ने गरीबी को हराया है। ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि बीजेपी सरकार ने जो पीछे छूट गया था, उसे प्राथमिकता दी। जो अंतिम पंक्ति में था, उसे प्राथमिकता दी।

2014 से पहले करीब 25 करोड़ सामाजिक सुरक्षा के दायरे में थे अब करीब 95 करोड़ भारतवासी सुरक्षा कवच के दायरे में हैं। पहले बैंक खाते कुछ लोगों के होते थे, वैसे ही बीमा भी कुछ ही संपन्न लोगों के होते थे।

मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनाई और मामूली कीमत पर 2 लाख का बीमा सुनिश्चित किया। उसी तरह दुर्घटना बीमा के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चल रही है। ये वो गरीब देशवासी हैं जिन्हें पहले बीमा के बारे में पता नहीं चला है। इन बीमा योजनाओं से 25 हजार करोड़ का क्लेम किया गया है। संकट के समय ये पैसा गरीब परिवारों के काम आया।

एक ही ‘परिवार का सम्मान’ होता रहा- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि कॉन्ग्रेस की सरकार ने अपने विरोधियों का अपमान किया। बीजेपी नेताओं का कभी भी इनलोगों ने सम्मान नहीं किया। जबकि बीजेपी के शासन में पूर्व पीएम नरसिंहाराव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को सम्मानित किया। दरअसल ये लोग एक ही परिवार को सम्मानित करना जानते थे।

उन्होंने कहा, “पहले सरकारी योजनाएँ, संस्थान, गली सड़क चौराहे हों, एक ही परिवार के नाम पर था। त्रिमूर्तियाँ यही सब चला। बीजेपी ने देश को एक परिवार की संस्कृति से भारत निकाला। हमारी सरकार ने हर किसी के योगदान को सम्मान दे रही है। आज सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली में है।”

पीएम मोदी के मुताबिक, “बाबा साहेब के विरासत को मिटाने का प्रयास किया गया। आज दिल्ली से लेकर लंदन तक उनके विरासत का जयघोष हो रहा है। सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एक किया, लेकिन उनके कद और काम को छोटा करने का प्रयास किया। बीजेपी ने उनके काम का सम्मान किया और 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस उनकी जयंती पर मनाया जाता है। उनकी दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई गई।”

25 दिसंबर कई विभोतियों को याद करने का दिन- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज लखनऊ की ये भूमि एक नई प्रेरणा की साक्षी बन रही है। इससे पहले मैं देश और दुनिया को क्रिसमस की शुमकामनाएँ देता हूँ। 25 दिसंबर का ये दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्म का अद्भुत संयोग लेकर आता है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न मदन मोहन मालवीय इन दोनों महापुरुषों ने भारत की अस्मिता, एकता और गौरव की रक्षा की है और राष्ट्र निर्माण में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

आज 25 दिसंबर को ही महाराजा बिजली पासी जी की भी जन्मदिन है। महाराजा बिजली पासी ने वीरता, सुशासन और सामवेश की जो विरासत छोड़ी उसको हमारे पासी समाज ने गौरव के साथ आगे बढ़ाया। आज वे अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय और महाराजा बिजली पासी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।