अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) की रिपोर्ट में वर्ष 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में यह आशंका क्षेत्र में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के कारण व्यक्त की गई है। यह आकलन अमेरिका की विदेश नीति से जुड़े विशेषज्ञों के सर्वे के आधार पर किया गया है। साथ ही, रिपोर्ट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी संघर्ष की बात की गई है
रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान अमेरिकी प्रशासन ने दुनिया में चल रहे कई संघर्षों को समाप्त करने की कोशिश की है। इनमें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, गाजा पट्टी, यूक्रेन के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान और कंबोडिया-थाईलैंड के बीच के तनाव शामिल हैं। स
गौरतलब है कि इस वर्ष मई में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था। यह संघर्ष जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के समर्थन वाले आतंकवादियों द्वारा की गई 26 लोगों की हत्या के बाद शुरू हुआ था। हमले के कुछ हफ्तों बाद 6 मई की रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया जिसमें पाकिस्तान और POK में आतंकी शिविरों को निशाना बना गया था।

