उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वों पुरुष आयोग की अध्यक्ष बरखा त्रेहान को लेकर बयान देती दिख रही हैं। वीडियो में उन्होंने बरखा त्रेहान को लेकर कहा है की- ऐसी महिलाओं के साथ ही रेप होता है।
उनके इस बयान के बाद बरखा त्रेहान ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपनी सुरक्षा की माँग की।
रेप के लिए उकसाने वाला बयान ?
— Barkha Trehan ?? / बरखा त्रेहन (@barkhatrehan16) January 2, 2026
उन्नाव केस की पीड़िता ने मेरे खिलाफ कहा “ऐसी महिलाओं का रेप होना चाहिए”
यह आपराधिक धमकी है।
तुरंत FIR व सुरक्षा दी जाए।@Uppolice @NCWIndia @dgpup https://t.co/rjcZe0sQmI
बरखा त्रेहान का कहना है कि यह बयान न सिर्फ महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है, बल्कि उनके जीवन और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की कॉपी साझा की और कानून को सबके लिए समान बताया है।
मैंने उन्नाव रेप केस की पीड़िता के विरुद्ध पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करा दी हैं।
— Barkha Trehan ?? / बरखा त्रेहन (@barkhatrehan16) January 2, 2026
कानून सबके लिए समान है। pic.twitter.com/SrCAWSYC9F
साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले में तत्काल FIR दर्ज करने और उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की माँग की है। बरखा त्रेहान ने कहा कि एक पीड़िता द्वारा इस तरह का बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

