हाल ही में KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन मलिक के हिंदू महिला डॉक्टर पर धर्मांतरण और यौन शोषण का मामला सामने आया था। ऐसा ही नया मामला KGMU से फिर सामने आया है, जिसमें नर्सिंग छात्रा ने डॉक्टर मोहम्मद आदिल पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने 31 दिसंबर 2025 को कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि डॉ. मोहम्मद आदिल ने साल 2024 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर बातों के फँसाकर अपने फ्लैट पर बुलाया और शारीरिक संबंध मनाए। निकाह करने से भी इनकार कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित डॉ. मोहम्मद ने उसके साथ मारपीट भी की और सोशल मीडिया पर प्राइवेट तस्वीरें वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि वह बहुत डरी हुई है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस ने दो टीम लगाई हैं। आरोपित अभी फरार है।
बता दें कि KGMU में 15 दिनों में यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक डॉक्टर ने अपने साथी रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन के खिलाफ धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में FIR दर्ज कराई थी। मामले में सीएम योगी ने पीड़िता डॉक्टर से बात की। फिलहाल डॉक्टर रमीजुद्दीन फरार है।

