वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अग्निवेश वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड सदस्य थे। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बेटे के निधन की जानकारी दी।
अनिल अग्रवाल ने बताया कि बेटे अग्निवेश को स्कीइंग करने के दौरान गंभीर चोटें लग गई थी, जिसके बाद से वह न्यूयॉर्क के माउंट साइनाई अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार (7 जनवरी 2026) को अग्निवेश को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आज मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है। मेरा अग्निवेश, मेरा 49 साल का बेटा, आज हमारे बीच नहीं रहा। एक बाप के कँधे पर बेटे की अर्थी जाए, इससे बुरा और क्या हो सकता है।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने अग्निवेश से वादा किया था हमारे पास जितना भी धन आएगा, उसका 75 प्रतिशत से ज्यादा समाज के काम में लगाएँगे। आज फिर वो वादा दोहराता हूँ। अब और भी सादगी से जीवन जीऊँगा। और अपनी बाकी जिंदगी इसी में लगा दूँगा।”
The untimely passing of Shri Agnivesh Agarwal is deeply shocking and saddening. The depth of your grief is evident in this touching tribute. Praying that you and your family find continued strength and courage. Om Shanti.@AnilAgarwal_Ved https://t.co/qn0DBuBj2S
— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा, “अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में आपके गहरे शोक की झलक स्पष्ट है। प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को शक्ति और साहस मिलता रहे। ओम शांति।”

