दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार (9 जनवरी 2026) को अपनी सरकार के 11 महीने पूरे होने पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने साफ कहा कि अब दिल्ली में कोई भी स्कूल अपनी मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएगा, इसके लिए सरकार सख्त बिल लेकर आई है। सीएम ने विधानसभा में कहा कि जो काम पिछली सरकार ने 11 साल में नहीं किया, वह उन्होंने सिर्फ 11 महीने में पारदर्शिता के साथ करके दिखाया है।

विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता काफी भावुक भी नजर आईं। AAP सरकार पर आरोप लगाया कि वे एक महिला मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाते हैं और उनके बोलने की गलतियों पर ‘मीम’ बनाते हैं। सीएम ने कहा, “विपक्ष को यह हजम नहीं हो रहा कि एक महिला दिल्ली कैसे चला रही है।” सीएम ने यह भी कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आए थे लेकिन खुद ‘शीशमहल’ बना लिया।
अपनी उपलब्धियाँ गिनाते हुए सीएम ने बताया कि 11 महीनों में आयुष्मान भारत योजना से 4 लाख लोग जुड़े और दिल्ली में 238 आरोग्य मंदिर खोले गए। महिलाओं को 2500 रुपए न मिल पाने के मुद्दे पर उन्होंने पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
सीएम रेखा गुप्ता ने DTC घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने एलान किया कि महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जारी रहेगी, लेकिन अब यह ‘पिंक कार्ड’ के जरिए पारदर्शी तरीके से दी जाएगी।

