35 गाड़ियाँ और 150 जवानों की टीम… मोहम्मद कलीम के 16 ठिकानों पर IT-ED की 3 दिन से छापेमारी जारी: बिहार के रक्सौल से भारी मात्रा में ₹2000 के नोट बरामद, दोहरी नागरिकता का भी शक

रक्सौल में स्थानीय व्यापारी मोहम्मद कलीम के 16 ठिकानों पर छापेमारी का तीसरा दिन है। शनिवार (10 जनवरी 2026) सुबह से आईटी और ईडी दोनों की संयुक्त टीम तनिष्क ज्वेलरी शोरूम और हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

अब तक भारी मात्रा में कैश, गहने और जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। जब्त नकदी में 2000 के नोट के साथ-साथ दोहरी नागरिकता वाले दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।

आईटी-ईडी की टीम की कार्रवाई 16 ठिकानों पर चल रही है। इस रेड में 35 गाड़ियों और 150 जवानों की टीम शामिल है। जाँच के दायरे में मोहम्मद कलीम के रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों को भी शामिल कर लिया गया है। मोहम्मद कलीम के सीएम के आवास पर भी छापेमारी की गई है। ये आश्रम रोड में मौजूद है।

इस दौरान सुरक्षा बेहद कड़ी की गई है। सड़क से लेकर दुकानों तक पुलिस का कड़ा पहरा है। रक्सौल के इतिहास में इसे सबसे बड़ी छापेमारी मानी जा रही है। मोहम्मद कलीम के पैतृक गाँव बिसुनपुरवा से इनकम टैक्स की टीम वापस लौट आई है।