महाराष्ट्र के गोवंडी में चुनावी हार से बौखलाई समाजवादी पार्टी, शफीक-तौहीद के साथ 18-20 गुंडों ने बोला धावा: बीमार मुस्लिम लड़की को पीटकर किया अधमरा

महाराष्ट्र के गोवंडी इलाके में AIMIM समर्थकों पर हमले का मामला सामने आया है। AIMIM नेताओं और समर्थकों का आरोप है कि हालिया चुनावी नतीजों में हार के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ताओं ने गुस्से में आकर उनके समर्थकों के घरों पर हमला किया। एक युवक ने आपबीती बताते हुए कहा कि उसकी बहन को समाजवादी पार्टी से जुड़े गुंडों शफीक और तौहीद ने पेट पर लात मारी, जिसके बाद वह अस्पताल में एडमिट है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक खुद को पीड़ित बताते हुए कहता दिख रहा है कि कुछ लोग जबरन उसके घर में घुसे, गाली-गलौज की और उसकी बहन को पीटा। वह कहता है, “मैं डीजे बजा रहा था, सब लोग बजा रहे थे तो मैं भी बजा रहा था तो समाजवादी के शफीक और तौहीद के साथ 18-20 लोग आए और मारना चालू कर दिया, मेरी बहन को पेट पे लात मारी। 16 साल की लड़की है वो पहले से भी बीमार है, उसका इलाज चल रहा है, उन सब ने एक साथ हमला किया।”

उसने घटना की वीडियो दिखाते हुए बताया कि फिलहाल उसकी बहन को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। गोवंडी से मजलिस के पूर्व प्रत्याशी अतीक सर ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “हमारे समर्थकों को निशाना बनाया गया है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।” AIMIM का कहना है कि यह हमला उनकी बढ़ती राजनीतिक मजबूती से बौखलाहट का नतीजा है।