आरोपित एलेक्सी लियोनोव फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ करने वाले अधिकारियों ने जाँचकर्ताओं को बताया कि उसके कई बयान असंगत और अस्पष्ट लग रहे हैं और बिना पुख्ता सबूतों के उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालाँकि पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि लियोनोव के गोवा में हुए 5 मौतों से संबंध है या नहीं।
A 37-year-old Russian national, Alexey (Aleksei) Leonov, has been arrested by Goa Police for allegedly killing two Russian women in separate incidents in North Goa after disputes.
— IndiaToday (@IndiaToday) January 17, 2026
After the first killing, Leonov allegedly travelled to Arambol, about eight kilometres away, on the… pic.twitter.com/FYZ3YtQ84m
मनोरोगी हो सकता है लियोनोव
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लियोनोव से पूछताछ में मनोरोगी होने की प्रवृत्तियाँ पाई गई हैं। जाँचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपित ने दावा किया है कि वह ज्यादातर रूस की महिलाओं से दोस्ती करने का एक पैटर्न अपनाता था। वह अधिकतर मामलों में गला काटकर या दम घोंटकर मारता था।
मृतक दोनों रूसी महिलाओं की आधिकारिक तौर पर पहचान हो चुकी है। उनके नाम एलेना कस्थानोवा (37) और एलेना वानीवा (37) है।
असम की महिला की मौत की नए सिरे से जाँच
पुलिस असम की एक 40 साल की महिला की मौत की भी दोबारा जाँच कर रही है, जिसे शुरू में 14 जनवरी को ‘अस्वाभाविक मौत’ बताया गया था। हालाँकि परिस्थितिजन्य सबूत और लियोनोव के बयान उसकी संलिप्तता साबित करते हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
लियोनोव ने जाँचकर्ताओं को बताया कि उसने महिला को ड्रग्स दिया था और बाद में लकड़ी की छड़ी से उसकी हत्या कर दी। हालाँकि फोरेंसिक जाँच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
दिसंबर 2025 में हुई विदेशी महिला की मौत की जाँच
लियोनोव ने दूसरी रूसी महिला की हत्या को लेकर पुलिस को बताया कि उसने पिछले महीने उसकी हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने एक विदेशी महिला का शव बरामद किया, जिसकी ‘अस्वाभाविक’ मौत दिसंबर 2025 में हुई थी। पुलिस ने इस मामले को खंगालना शुरू किया।
जाँचकर्ताओं ने कहा कि यह पता लगाने के लिए ऑटोप्सी और आगे की जाँच की जरूरत होगी कि क्या मौत हत्या थी और क्या लियोनोव इससे जुड़ा हुआ है?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जाँचकर्ता सतर्क हैं। उसके सभी दावों पर भरोसा नहीं किया जा रहा। लियोनोव ने एक और रूसी महिला की हत्या में भी शामिल होने का दावा किया , लेकिन पुलिस ने उसकी जानकारी के आधार पर मेल खाता कोई शव बरामद नहीं कर पाई है।
पुलिस ने दो हत्याओं में मकसद की पुष्टि की
17 जनवरी को गोवा पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि लियोनोव ने दो रूसी महिलाओं, एलेना कस्थानोवा और एलेना वानीवा की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि लियोनोव दोनों पीड़ितों का करीबी दोस्त था और हत्या के पीछे का मकसद पैसों का विवाद था।
लियोनोव ने यह भी कहा कि वह उन दोनों के साथ रिश्ते में था और उनके साथ रह रहा था। पुलिस ने कहा कि इन दावों का वेरिफ़िकेशन होना बाकी है, इसलिए इन्हें सच नहीं माना जा सकता।
कौन थी कस्थानोवा और वानेवा
गो-गो डांसर कस्थानोवा 24 दिसंबर 2025 को गोवा आई थी। उसका शव 15 जनवरी 2026 को रात करीब 9.15 बजे अरम्बोल में उसके किराए के घर में मिला। FIR में कहा गया है कि लियोनोव ने उस पर हमला किया। उसके हाथ रस्सी से पीछे बँधे हुए थे और एक धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था।
दूसरी महिला एलेना वानेवा एक बबल परफ़ॉर्मर और आर्टिस्ट थी। वह पिछले हफ्ते ही गोवा आई थी। उसकी जल्दी ही लियोनोव से दोस्ती हो गई। पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी की रात करीब 11 बजे एक धारदार चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। वह मोरजिम में किराए के मकान में रह रही थी। वहीं से उसका शव बरामद किया गया।
लियोनोव को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जाँचकर्ता ने ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह राज्य में हुई अन्य मौतों से भी जुड़ा है या नहीं।

