यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा है कि रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन में चीफ गेस्ट बनना जिंदगी भर का सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, खुशहाल और सुरक्षित बनाता है और हम सभी को इससे फायदा होता है। उन्होंने अपने ट्वीट में गणतंत्र दिवस समारोह का वीडियो भी शेयर किया।
प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर यूरोपीय यूनियन के दोनों नेता 25 से 27 जनवरी तक भारत के दौरे पर हैं। परेड में पहली बार यूरोपीय यूनियन की खास टुकड़ी भी नजर आई, जो भारत और यूरोप के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक है।
It is the honor of a lifetime to be Chief Guests at the Republic Day celebrations.
— Ursula von der Leyen (@vonderleyen) January 26, 2026
A successful India makes the world more stable, prosperous and secure.
And we all benefit ↓ https://t.co/boeqFGv15Q
पेशे से डॉक्टर उर्सुला वॉन डेर लेयेन 2019 से यूरोपीय कमीशन की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने भारत और यूरोप की साझेदारी को ‘रणनीतिक और खुला’ बताया है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ यानी एफटीए पर 27 जनवरी को हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेड डील में से एक माना जा रहा है। लेयेन ने इस डील को मदर ऑफ ऑल डील्स कहा है।
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का भी भारत से गहरा नाता है। उनकी जड़ें भारत और मोजाम्बिक से जुड़ी हैं। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके कोस्टा के नेतृत्व में भारत और यूरोप के बीच रक्षा संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

