उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ अजफरुल ने प्रिंस बनकर हिंदू युवती को फँसाया, फिर अपने भाइयों संग मिलकर गैंगरेप किया। युवती का आरोप है कि वह पहले भी 300 हिंदू युवती को फँसाकर देह व्यापार में धकेल चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती जिले के ही एक निजी अस्पताल में काम करती थी। जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात अजफरुल से हुई। तब उसने खुद को हिंदू बताकर अपना नाम प्रिंस बताया था। प्रिंस उर्फ अजफरुल ने युवती को अच्छे अस्पताल में नौकरी दिलवाने का झाँसा दिया और मोबाइल नंबर हासिल कर लिया।
This man ran a grooming gang, lured 300 girls for jobs, raped them.
— Treeni (@treeni) January 31, 2026
This should have been a national headline and made Govts rethink their policies.
But the State is more busy increasing quota, subsidies, and falsely imprisoning GCs than doing anything about this.
Priorities. https://t.co/YauE5yTRvy
वह युवती को रोज फोन करता और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फँसाता गया। युवती को शक न हो इसीलिए हाथ में कलावा भी बाँधता था। कुछ समय बाद युवती को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करता रहा। एक दिन युवती को उसके मुस्लिम होने का सच पता लगा, तो युवती ने दूरी बनाई।
अजफरुल ने युवती के भाई को किडनैप और परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते युवती को उसके पास मजबूरन जाना पड़ता था। फिर युवती अजफरुल की शिकायत करने उसके घर पहुँची। वहाँ अजफरुल और उसके भाइयों ने मिलकर युवती का गैंगरेप किया।
पीड़िता ने यह भी बताया कि अजफरुल थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और इसके अपराधों में पूरा घर शामिल था। पीड़िता का आरोप है कि उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने की कोशिश थी। पीड़िता ने कहा कि उसकी जैसी 300 और लड़कियों को फँसाकर देह व्यापार में धकेला गया और उनको विदेश भेज दिया गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपित अजफरुल समेत 8 आरोपितों पर FIR दर्ज की है। डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इस मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

