बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की फौज को नेस्तनाबूद होने पर मजबूर कर दिया है। पिछले तीन दिनों से BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ फेज 2’ लॉन्च कर रखा है। BLA ने दावा किया है कि उसने पिछले करीब 40 घंटों में चल रहे सैन्य अभियान में 200 से ज्यादा पाकिस्तानी रेंजर्स के जवानों को मार गिराया है, जबकि 18 जवानों को जिंदा पकड़कर बंदी बना लिया है। इस ऑपरेशन में महिला लड़ाकों ने भी अहम भूमिका निभाई।
BLA के अनुसार, यह ऑपरेशन एक साथ क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, कलात, खारान, पंजगुर, ग्वादर, तुरबत और आसपास के कई इलाकों में चलाया गया, जिसमें फौज, पुलिस खुफिया एजेंसियों और फ्रंटियर कोर के ठिकानों को निशाना बनाया गया। BLA ने कहा कि कई जगहों पर अस्थायी तौर पर नियंत्रण भी हासिल किया और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुँचाया।
BLA की आसिफा मेंगल ने ISI पर किया हमला
इस ऑपरेशन में BLA की दो महिला लड़ाकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन ने पहली बार अपने बयान में इन महिलाओं के नाम और उनकी पहचान सार्वजनिक की है। पहली महिला का नाम 23 साल की आसिफा मेंगल बताया गया, जो BLA की मजीद ब्रिगेड से जुड़ी थी। आसिफा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के मुख्यालय पर घातक हमला किया। BLA के बयान के मुताबिक, आसिफा ने विस्फोटक से भरे व्हीकल का इस्तेमाल करके इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
BLA के मुताबिक आसिफा को खासतौर पर हाई-सिक्योरिटी टारगेट्स पर हमले के लिए प्रशिक्षित किया गया था। BLA का दावा है कि आसिफा ने इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के ठिकानों को निशाना बनाया और मिशन पूरा करते हुए मारी गई। मजीद ब्रिगेड BLA की सबसे खतरनाक और आत्मघाती हमलों वाली यूनिट मानी जाती है, जो पहले भी कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ले चुकी है।
हवा बलोच का फायरिंग करते वीडियो
दूसरी महिला लड़ाके का नाम हवा बलोच है, जिसे ‘द्रोशम’ के नाम से जाना जता था। वो संगठन की सशस्त्र लड़ाकू यूनिट का हिस्सा थी। बलोच ने इस मिशन में फ्रंटलाइन पर रहकर पाकिस्तानी जवानों के खिलाफ कार्रवाई में भाग लिया। हालाँकि, मिशन के दौरान हवा बलोच की मुठभेड़ में मौत हो गई।
ऑपरेशन के दौरान हवा बलोच का एक वीडियो भी BLA ने जारी किया है। इस वीडियो में हवा बलोच हथियारों के साथ दिखाई देती है। वीडियो में वह कहती हैं, “बलोच राष्ट्र! आज तुम्हारी एक बहन पंजाबी फौज का सामना कर रही है। अब आप लोगों को हिम्मत के साथ आगे आना चाहिए। यही एक रास्ता है, हमारे पास इसके अलावा कोई और रास्तना नहीं बचा है।”
Baloch Liberation Army Video:
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 2, 2026
“During Operation Herof, Phase Two at the Gwadar Front, Fidayee Hawa Baloch fought selflessly, shoulder to shoulder with fellow Fidayeen. This was her final message, sent twelve hours before her martyrdom.” pic.twitter.com/tedajNIjkD
हवा बलोच आगे कहती है, “पाकिस्तान डर की वजह से आगे नहीं आ रहा है। पाकिस्तान हमारा सामना नहीं कर सकता। आज खुशी का दिन है। आज हम दुश्मन का सामना कर रहे हैं। आज हम दुश्मन को दिखाएँगे कि बलोच माताओं और बहनों को न कभी छोडा गया था और न ही कभी छोड़ा जाएगा।”

