संसद के बजट सत्र के 5वें दिन मंगलवार (03 फरवरी 2026) को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने खूब नारेबाजी की और टेबल पर चढ़कर सदन की कार्यवाही बाधित की। विपक्ष के कुछ सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला पर कागज तक उछाले गए। अब सदन की कार्यवाही बुधवार (04 फरवरी 2026) तक स्थगित कर दी गई है।
#BREAKING | स्पीकर की ओर पेपर उछालने के मामले में कार्रवाई, 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित@journopriti | https://t.co/smwhXUROiK#LokSabha #Speaker pic.twitter.com/XPCLAGGX7X
— ABP News (@ABPNews) February 3, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (02 फरवरी 2026) को राहुल गाँधी के ‘चीनी प्रोपेगेंडा’ को आगे बढ़ाने के लिए संसद में पूर्व सेनाध्यक्ष नारवणे के लिखी किताब के कुछ अंशों को पढ़ने से शुरू हुआ हंगामा अगले दिन भी जारी रहा। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। इसके बाद दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
विपक्ष के कुछ सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ कागज फेंके। इनमें वेंकट रमन, किरण रेड्डी, राजा वड़िग, मणिकम टैगोर, गुरजीत अरौला, हिबी इडेन, प्रशांत पोडोले और एस वेंकटेश्वरन को निलंबित कर दिया गया है। इन सांसदों को मौजूदा सत्र के खत्म होने तक लोकसभा कार्यवाही में शामिल होने से सस्पेंड किया गया है।

