संसद में बजट सत्र के छठे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बुधवार (4 फरवरी 2026) को विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी और उनके पूर्व सहयोगी और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। यह घटना संसद परिसर में हुई,है जहाँ दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया।
#WATCH | Delhi: As Union MoS Ravneet Singh Bittu passes by the protesting Congress MPs at Makar Dwar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Here is a traitor walking right by. Look at the face…"
— ANI (@ANI) February 4, 2026
LoP Rahul Gandhi offered to shake his hands, saying, "Hello brother, my traitor… pic.twitter.com/5wMgjM8KAW
राहुल गाँधी ने बीजेपी में शामिल हो चुके रवनीत बिट्टू को ‘मेरा गद्दार दोस्त’ कहकर संबोधित किया, जिस पर बिट्टू ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गाँधी को ‘देश का दुश्मन’ बताया। राहुल गाँधी ने हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए कहा, “हेलो भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस आओगे।” लेकिन रवनीत बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि जब वे कॉन्ग्रेस में थे, तब उसके नेता खुद को ‘सबसे बड़े देशभक्त’ मानते थे, लेकिन अब वे इस विचार से पूरी तरह असहमत हैं। पंजाब में उग्रवाद के दौर का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गाँधी परिवार इस अशांति के लिए जिम्मेदार था और दावा किया कि उस दौरान सिखों को निशाना बनाया गया और उनकी हत्या की गई।
अपने पूर्व सहयोगियों पर निशाना साधते हुए बिट्टू ने कहा कि अगर वे पहले भाजपा में होते, तो वे उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पिछले दो दिन से संसद में बजट सत्र के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा कर रही है, जिसके कारण सत्र को कई-कई घंटों तक स्थगित करने की नौबत तक आ चुकी है।

