उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण और पहचान छिपाकर लड़कियों को फँसाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गोमती नगर थाने में कमरूद्दीन जमाल और कमर हयात नाम के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप है कि इन लोगों ने हिंदू लड़कियों को जाल में फँसाने के लिए अपना नाम ‘राहुल’ और ‘सोनू’ रखा था। ये आरोपित ‘ब्राउन गर्ल्स कैफे’ में नौकरी दिलाने के बहाने लड़कियों को बुलाते थे। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि यह नेटवर्क लखनऊ के बाहर और किन शहरों में फैला हुआ है।
🔴 #BREAKING | लखनऊ में 'लव जिहाद' पर बड़ा खुलासा, कमरूद्दीन नाम का लड़का पकड़ा गया, 12 लड़कियों को फंसाने का आरोप
— NDTV India (@ndtvindia) February 12, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO #Lucknow | @ranjanasingh95 pic.twitter.com/3PXntOnXWj
शिकायत के मुताबिक, यह गैंग खास तौर पर उन लड़कियों को निशाना बनाता था जो पढ़ाई या नौकरी के लिए लखनऊ आती थीं। आरोपितों पर आरोप है कि वे लड़कियों को नशीला पदार्थ देकर उनका यौन शोषण करते थे। इसके बाद उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।
पीड़िता का दावा है कि वीडियो के दम पर लड़कियों पर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला जाता था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब यूपी पुलिस की तैयारी कर रही एक युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई। पुलिस अब आरोपितों के फर्जी दस्तावेजों और उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
ये ‘ब्राउन गर्ल्स कैफे’ का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी इंदौर में लव जिहाद का बड़ा खुलासा ऑपइंडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में किया था।

