भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर विपक्ष लगातार निराधार आरोप लगा रहा है। कॉन्ग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी द्वारा इस समझौते को किसान विरोधी बताने और सरकार पर गंभीर आरोप लगाने के बाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखा पलटवार किया है।
केंद्र सरकार के दोनों वरिष्ठ मंत्रियों ने राहुल गाँधी पर किसानों को गुमराह करने और झूठा नैरेटिव गढ़कर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
किसानों के साथ एक इंच भी पीछे नहीं हटूँगा: राहुल गाँधी
राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके खिलाफ चाहे FIR हो, मुकदमा चले या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाए, वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
FIR हो,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026
मुकदमा दर्ज हो या
Privilege प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।
जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है।
अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे। pic.twitter.com/gNVMEYFp3i
उन्होंने कहा, “FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या Privilege प्रस्ताव लाएँ, मैं किसानों के लिए लड़ूँगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।”
उन्होंने दावा किया कि संसद में उन्होंने सच्चाई रखी है और देश इस सच्चाई को समझता है। राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के जरिए देश के हितों से समझौता किया जा रहा है।
मंत्रियों का जवाब: झूठ फैलाकर किसानों को उकसाने की कोशिश
राहुल गाँधी के आरोपों पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “राहुल गाँधी अपने फर्जी विमर्श के जरिये हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और हमारे अन्नदाता को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि जारी वीडियो में राहुल गाँधी ने झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और निराधार आरोप लगाए हैं।
Annadata Devo Bhava!
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 12, 2026
Under PM @NarendraModi ji's leadership, our farmers will always be secure, empowered, and prosperous. pic.twitter.com/tkUCHCsa7w
पीयूष गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है और इससे बासमती चावल, फल, मसाले, चाय और समुद्री उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गाँधी पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा, “राहुल गाँधी झूठे हैं। उनका देश और उसके किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें किसानों का सशक्तीकरण पसंद नहीं है।” चौहान ने आरोप लगाया कि राहुल गाँधी किसानों के नाम पर झूठ बोलकर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और हमेशा राष्ट्र-विरोधी बातें करते नजर आते हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश का अन्नदाता सुरक्षित भी है, समर्थ भी है और सशक्त भी है। pic.twitter.com/I79m3TsV27
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 12, 2026
उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने हर बड़ा फैसला किसानों के हित को ध्यान में रखकर लिया है और अमेरिका के साथ हुआ समझौता भी पूरी तरह किसान हितैषी है।

