उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में महिलाओं को निशाना बनाकर जेवरात लूटने वाले शातिर बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 पीली धातु के कुंडल और 1 टॉप्स बरामद किए हैं।
मामला 4 फरवरी 2026 का है, जब एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उसकी पत्नी से बातचीत की और चालाकी से उसके कानों से कुंडल निकाल लिए।
जाँच के दौरान पुलिस ने दिलशाद उर्फ भैय्या और उसके बेटे दिलनवाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उनके पास से पीली धातु के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अकेली और असहाय महिलाओं को निशाना बनाते थे।
उनका तरीका बेहद शातिराना था, पहले पते के बारे में पूछकर बातचीत शुरू करते, फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला को असहाय बना देते और उसके आभूषण उतार लेते।
आरोपितों ने 2 फरवरी 2026 को नगीना नगर पालिका गेट के पास, एक महीने पहले बिजनौर के अस्पताल के बाहर और ढाई महीने पहले धामपुर के भगत सिंह चौक पर की गई वारदात को कबूला।

