उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मुस्लिम युवती मिस्बा अहमद ने प्रेम के खातिर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। युवती ने अपना नया नाम मनीषा रखा है। युवती ने हिंदू धर्म अपनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया पहला केस है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। वह अलीगढ़ निवासी हिंदू युवक से प्रेम करती है और इसीलिए अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाना चाहती है। युवती ने जिला प्रशासन को धर्म बदलने की जानकारी दी। इसके बाद प्रयागराज में एक धार्मिक अनुष्ठान में हिंदू धर्म अपनाया। इस दौरान युवक के परिजन भी मौजूद रहे।
बता दें कि यूपी विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम को 27 नवंबर 2020 को लागू किया गया था। इसके तहत दूसरे धर्म में विवाह के लिए जिला प्रशासन की अनुमति जरूरी है। इसके अलावा इस अधिनियम के तहत जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान भी है।

