नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में युवा कॉन्ग्रेस के जिन कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था, उनमें से 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि इन कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के साथ हाथापाई की थी।
शनिवार (21 फरवरी 2026) को 4 आरोपितों की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने सभी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने सभी आरोपितों की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है। आरोपितों में कृष्णा हरी, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल हैं।
Indian Youth Congress AI Summit Protest Case: Patiala House Court sends all four arrested accused to police custody for five days.
— ANI (@ANI) February 21, 2026
Bail applications of all four accused have been rejected. https://t.co/1DXzWBPMyt pic.twitter.com/W187chx7oU
नेपाल की तरह माहौल बिगाड़ने की साजिश में हुए प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि मामले में गहरी साजिश की आशंका है। कुछ अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए हैं और सही तरीके से जाँच करने के लिए आरोपित को हिरासत में लेना जरूरी है। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपित ने नेपाल में हुए Gen Z विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहाँ प्रदर्शन किया है। पुलिस का आरोप है कि यह देश की अंतरराष्ट्रीय छवि खराब करने की साजिश है।
क्या है पूरा मामला?
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यूथ कॉन्ग्रेस के कुछ कार्यकर्ता AI समिट में प्रवेश करने में सफल रहे। शुक्रवार (20 फरवरी 2026) दोपहर करीब 12:30 बजे हुई इस घटना में प्रदर्शनकारियों ने पहले क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया और इसके बाद कार्यक्रम स्थल के भीतर पहुँच गए। वे स्वेटर और जैकेट पहनकर अंदर आए थे, जिससे उन पर किसी का विशेष ध्यान नहीं गया।
हॉल नंबर 5 के लॉबी क्षेत्र में पहुँचने के बाद उन्होंने अपने स्वेटर और जैकेट उतार दिए और टी-शर्ट हटाकर अचानक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। स्थिति को भाँपते हुए सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, प्रदर्शनकारियों को काबू में लिया और हालात को सामान्य कर दिया।
सामने आए प्रदर्शन के वीडियो के बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया। दिल्ली पुलिस हरकत में आई और 4 प्रदर्शनकारियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। अब पटियाला कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

