ये फायरिंग बिड़ला ए के हॉस्टल के पास की गई थी। घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने देर रात नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। घटना के बाद एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी गौरव कुमार मौके पर पहुँच कर छात्रों को शांत कराया। छात्रों का कहना है कि घटना करीब 9.30 बजे रात की है। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे। तीनों ने छात्रावास पर दो लोगों को टारगेट किया था, लेकिन वहाँ पीयूष कुमार तिवारी, ऋषभ और तापस भी मौजूद थे।
ये लोग छात्रावास के अंदर भाग गए। इस बीच छात्रों के बगल से गोली गुजरी। हमलावरों ने छात्रावास के अंदर भाग रहे छात्रों पर पीछे से गोलियाँ चलाई। छात्र पीयूष कुमार तिवारी ने पूर्व निष्कासित छात्र क्षितिज उपाध्याय को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

