रायबरेली में माजिदा के चक्कर में फँसकर गणेश द्विवेदी अपनी ही बेटी-पत्नी को कहने लगा ‘अस्सलाम वालेकुम’, उन्हें भी बनाने लगा मुस्लिम: चुपके से निकाह भी किया, अब भटक रही माँ-बेटी

कानपुर देहात के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर गणेश प्रसाद द्विवेदी अपनी पत्नी और बेटी पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। पत्नी संगीता द्विवेदी का आरोप है कि 2015 में उसके पति के संपर्क में माजिदा आई थी, उसके साथ डॉक्टर रहने लगे। 2020 में दोनों ने निकाह कर लिया। उनलोगों ने बेटे का भी धर्मांतरण करा दिया। संगीता रायबरेली की रहनेवाली हैं, इसलिए उन्होंने वहाँ केस दर्ज कराया है।

पत्नी संगीता का आरोप है कि उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उसे और उसकी बेटी पर कलमा पढ़ने, माँस खाने और इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला का कहना है कि उसके ससुर एडीएम रह चुके हैं, इसलिए पुलिस कार्रवाई भी नहीं कर रही है।

संगीता द्विवेदी का आरोप है कि साल 2022 में उनके पति गणेश द्विवेदी माजदा खान नामक महिला के संपर्क में आए और उससे निकाह कर लिया। इसके बाद गणेश द्विवेदी का व्यवहार बदल गया। वह अब अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी को ‘अस्सलाम वालेकुम’ कहने लगा।

बेटी क्लास 4 में पढ़ती है। उसका कहना है कि पापा उसे फुल कपड़े पहनने के लिए कहते हैं और मुस्लिम प्रेयर सिखाते हैं।

माँ-बेटी तंग आकर पुलिस कार्यालय आकर बयान दर्ज कराया है। महिला ने जबरन इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने, कलमा पढ़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि महिला के आरोप की जाँच की जा रही है।