पति के ‘दोस्त’ जहाँगीर ने किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल: बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज किया

बेंगलुरु के गोविंदपुरा इलाके में एक महिला ने पति के दोस्त मोहम्मद जहाँगीर पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपित रेप का वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर दोबारा संबंध बनाने और 5 लाख रुपये की माँग कर रहा था। महिला की शिकायत पर गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन में आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहती है। उसका पति पेशे से टेलर है और आरोपित जहाँगीर उसका करीबी दोस्त था। इसी वजह से आरोपित का आना-जाना पीड़िता के घर पर बना रहता था। महिला उसे कभी-कभी खाना देने और उसके घर की सफाई के लिए भी जाती थी।

20 नवंबर 2023 को आरोपित ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और इस दौरान उसने घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को चुप रहने के लिए मजबूर किया। 10 फरवरी 2026 को आरोपित ने फिर से वीडियो का हवाला देकर दोबारा संबंध बनाने का दबाव डाला।

विरोध करने पर उसे धमकी दी और 5 लाख रुपए की माँग की। इसी बीच महिला का पति मौके पर पहुँच गया और उसने अपनी पत्नी को बचाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग से जुड़े गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है।