पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने 2030 तक भारत-ब्राज़ील ट्रेड को दोगुना करके $20 बिलियन यानी 1 लाख 66 हजार करोड़ रुपए तक करने का jgh
प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने शनिवार (21 फरवरी 2026) को द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने इसे विन-विन पार्टनरशिप बताया और कहा कि अगले 5 सालों में दोनों देश 20 अरब डॉलर यानी 1लाख 66 हजार करोड़ रुपए तक व्यापार ले जाने पर सहमत हैं।
Nossas conversas se concentraram em maneiras de aprofundar a parceria comercial entre a Índia e o Brasil. Estamos comprometidos em levar o comércio bilateral muito além de US$ 20 bilhões nos próximos cinco anos. Nossos países também trabalharão em estreita colaboração em áreas… pic.twitter.com/wGKkFs6Xcg
— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2026
आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील इस बात पर एकमत हैं कि ‘आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी इंसानियत के दुश्मन हैं।’ जबकि ब्राजील ने ‘कश्मीर में हुए हमलों को गलत बताया है’ और आतंकवाद को किसी धर्म या राष्ट्रीयता से नहीं जोड़ने की बात कही। लूला ने आगे कहा कि हम यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की कोशिशों का समर्थन करते है। फ़िलिस्तीनी लोगों की तकलीफ कम करना भी जरूरी है।
#WATCH | Delhi: President of Brazil, Luiz Inácio Lula da Silva, says, "… We are closing a cycle of international trips that was within our strategy for this third term to reclaim the image and the negotiation power that Brazil had achieved in the world. Now we decided to… pic.twitter.com/kUr8MGYlaO
— ANI (@ANI) February 22, 2026
रेयर अर्थ मेटल्स और अहम मिनरल्स में सहयोग और स्टील सप्लाई चेन के लिए माइनिंग के लिए मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoUs) के अलावा, भारत और ब्राजील ने भविष्य के लिए डिजिटल पार्टनरशिप पर एक जॉइंट एक्शन प्लान, कोस्टल सेक्टर और MSME एंटरप्रेन्योरशिप और क्राफ्ट्स में सहयोग के लिए एग्रीमेंट, और ब्राज़ीलियन हेल्थ रेगुलेटरी एजेंसी और भारत के सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन के बीच एक MoU पर साइन किए।

