उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सादाब चिकन दरबार नाम से एक होटल है। शनिवार (21 फरवरी 2026) को कुछ लोग वहाँ खाना खाने पहुँचे। उन्होंने खाना ऑर्डर किया और बैठकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान उनकी नजर रोटी बना रहे एक कर्मचारी पर पड़ी। उन्हें लगा कि वह बार-बार रोटी के ऊपर झुक रहा है। शक होने पर उनमें से एक व्यक्ति ने दूर से ही उसका वीडियो बना लिया। जब वीडियो को ध्यान से देखा गया तो पता चला कि होटल में काम करने वाला सुहैल रोटी बनाते समय उस पर थूक लगा रहा था।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर करीब 6 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप सामने आया। इस वीडियो में होटल का एक कारीगर रोटियाँ बनाते समय उन पर थूक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। शनिवार (21 फरवरी 2026) को यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया।
थूक लगाकर बना रहा था रोटियां, कैमरे में कैद हो गया,अलीगढ़ का वीडियो वायरल, होटल भी बंद हो गया
— NDTV India (@ndtvindia) February 22, 2026
पूरी खबर: https://t.co/l8KkTMJ1Fo#Aligarh pic.twitter.com/BWyCbJ9GEb
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रोरावर पुलिस ने तुरंत जाँच शुरू की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर ढाबे की पहचान की और मौके पर पहुँचकर कार्रवाई की। आरोपित सुहैल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस और खाद्य विभाग की कार्रवाई
अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि शनिवार (21 फरवरी 2026) को सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए ढाबे की पहचान की गई और संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
#Aligarh । #AligarhPolice
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) February 21, 2026
थाना रोरावर- आज दि0 21.02.26 को विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलीगढ़ पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अपने ढ़ाबे पर काम करते समय थूक लगाकर रोटी बना रहा है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ढ़ाबे की पहचान की गई तथा सुसंगत… pic.twitter.com/z0sCR7c0Lv
साथ ही मामले की सूचना संबंधित विभाग को भी दी गई। खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुँची और होटल से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। जाँच पूरी होने तक होटल को बंद करा दिया गया है।

