उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मोहम्मद बदरुलजमाँ और उसके साथियों ने 10 साल तक एक हिंदू युवक को बँधक बनाकर रखा। युवक से मजदूरी कराई जाती थी, यहाँ तक कि उसका धर्मांतरण तक करा दिया गया। मध्य प्रदेश के पीड़ित संतोष शुक्ला ने शेर खान बनने की आपबीती पुलिस को बताई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी 40 साल के संतोष शुक्ला 10-12 साल पहले छत्तीसगढ़ में ढाबे पर काम करते थे। वहीं प्रतापगढ़ के बदरुल जमाँ, कल्लू, नई और निजाम जैनुद्दीन से उनकी मुलाकात हुई। इन लोगों ने संतोष को मजदूरी का काम और शादी का झाँसा दिया और अपने साथ ले आए।
थाना जेठवारा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कर उसका नाम परिवर्तित कर दिया गया है, थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-
— PRATAPGARH POLICE (@pratapgarhpol) February 23, 2026
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।@dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld… pic.twitter.com/4AqbUnsWU1
प्रतापगढ़ लाकर संतोष शुक्ला का नाम बदलकर शेर खान रख दिया गया। इसी नाम से उनका आधार कार्ड उनसे घर के काम कराए जाते थे और बेरहमी से पीटा जाता था। उनसे कलमा भी पढ़वाया जाता था। यहाँ तक कि जबरन मांस भी खिलाया जाता था।
एक दिन पीड़ित ने घर से भागने की कोशिश की, तो उसे पकड़कर वापस घर ले आए और बुरी तरह पीटा गया। जैसे-तैसे पीड़ित संतोष शुक्ला ने पुलिस के पास पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित बदरुलजमा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी नामजद आरोपित फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

