बिजनौर के अपराधी में दिखा योगी सरकार का खौफ, भैंस चोर मोहम्मद मुन्ना ने ‘शैतान’ पर मढ़ा दोष: खुद को बताया बेगुनाह, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने मंगलवार (24 फरवरी 2026) को मोहम्मद मुन्ना उर्फ बटुआ नामक एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उस पर हिंदू युवक शुभम कुमार के मवेशी चोरी करने का आरोप है। पकड़े जाने और पूछताछ के दौरान मुन्ना ने दावा किया कि यह अपराध उसने ‘शैतान’ के कहने पर किया।

क्या है मामला ?

अपनी शिकायत में शुभम कुमार ने बताया कि सोमवार (23 फरवरी 2026) को उन्होंने हल्दौर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गाँव स्थित अपने घर पर अपनी भैंस बाँधी थी। बाद में उन्हें पता चला कि उनके मवेशी चोरी हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रारंभ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने मंगलवार (24 फरवरी 2026) को हिमपुर दीपा थाना क्षेत्र के उमरी पीर गाँव निवासी मोहम्मद मुन्ना उर्फ बटुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई भैंस भी बरामद कर ली। प्रेस बयान में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पाहले भी कई मामलों में कम से कम सात FIR दर्ज हैं।